मल्लिकार्जुन खरगे ने सीडब्ल्यूसी की बैठक में बांग्लादेश मामले पर पार्टी नेताओं को सावधानी बरतने की सलाह दी. खरगे ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की तुलना भारत की घटनाओं से करना गलत बताया. उन्होंने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों की कड़ी निंदा की और पूरे देश की चिंता जताई.