महाराष्ट्र के खेल मंत्री मानिकराव कोकाटे ने एक मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी होने पर इस्तीफा दिया है. एक कोर्ट ने जाली दस्तावेजों से सरकारी फ्लैटों के अवैध अधिग्रहण के मामले में कोकाटे को दो साल कैद की सजा सुनाई. कोकाटे नासिक के सिन्नर निर्वाचन क्षेत्र से पांच बार विधायक रह चुके हैं और फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं.