एमपी के दमोह में स्वतंत्रता दिवस समारोह में मीसाबंदी संतोष भारती ने मंत्री से सम्मान लेने से इनकार कर दिया. संतोष भारती का दावा है कि रिश्वत न देने पर 40 साल से उनके घर की रजिस्ट्री नहीं कराई जा रही है. भारती ने कहा कि वह 3 बार मीसा में जेल जा चुके हैं. पिछले कई दशकों से भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं.