थाईलैंड में गोवा के बर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को हिरासत में लिया गया है दोनों भाइयों को 6 दिसंबर को लगी आग में 25 लोगों की मौत के मामले में गिरफ्तारी का डर था इसलिए वे फरार हो गए थे थाईलैंड में दोनों भाइयों को होटल में हिरासत में लिए जाने और उनके सामानों की तलाशी की तस्वीर सामने आई है