ईरान ने भारतीय ध्वज वाले दो एलपीजी टैंकरों को होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित गुजरने की मंजूरी दी है. भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली ने कहा कि ईरान और भारत के बीच दोस्ताना संबंध और सहयोग कायम है. होर्मुज के संवेदनशील क्षेत्र में भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग प्रदान करने का आधिकारिक आश्वासन मिला है.