केंद्र सरकार ने देश में एलपीजी गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सख्त कार्रवाई तेज कर दी है. अब तक तीन हजार से अधिक स्थानों पर छापेमारी कर 1500 से ज्यादा एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए हैं. घरेलू एलपीजी और पीएनजी की सप्लाई को प्राथमिकता देने के लिए उत्पादन बढ़ाया गया और बुकिंग नियम बदले गए हैं.