लद्दाख के लेह में बुधवार को बंद के दौरान हिंसा हो गई. इसमें 4 की मौत और 30 लोग घायल हो गए. इसके बाद जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 15 दिन से जारी अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी. वह और अन्य कार्यकर्ता लद्दाख को राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची के विस्तार की मांग को लेकर अनशन पर थे.