गैंग कनाडा में पढ़ने आए भारतीय छात्रों और टेम्पररी वर्क परमिट पर मौजूद युवाओं को अपने गैंग में जोड़ रहा है. पिछले साल लॉरेंस बिश्नोई और उसके करीबी गोल्डी बराड़ के बीच विवाद के बाद गैंग के काम करने का तरीका बदल गया. पहले उगाही के लिए फोन करके पैसे मांगे जाते थे, लेकिन बाद में सीधे घरों और दुकानों पर फायरिंग शुरू हो गई.