उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में सेना ने आतंकवादियों की घुसपैठ नाकाम कर दी है. ऑपरेशन के दौरान दो आतंकियों को मार गिराया गया और इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की आशंका जताई गई है. नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधि देखी गई, जिसके बाद आतंकवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी.