बुंदेलखंड के पन्ना जिले के पास बहने वाली केन नदी में लाखों साल पुराने जीवाश्मों से बना शजर पत्थर मिलता है. शजर पत्थर की प्राकृतिक आकृतियां इसे खास बनाती हैं और इससे बने आभूषणों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग है. शजर पत्थर की खोज बांदा-पन्ना सीमा पर केन नदी की विशेष जगह पर गोताखोरों द्वारा की जाती है.