केदारनाथ धाम की यात्रा को सुगम बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार बुनियादी ढांचे में बदलाव कर रही है. सोनप्रयाग से केदारनाथ तक 12.9 किलोमीटर लंबा रोपवे बन रहा है, जो प्रति घंटे 1800 यात्रियों को पहुंचाएगा. दिल्ली में हुई बैठक में एनएच चौमासी से सोनप्रयाग तक 7 किलोमीटर लंबी सुरंग बनाने का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ है.