कनाडा में कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट KAPS CAFE पर गोलीबारी हुई है, जिसकी जिम्मेदारी आतंकी हरजीत सिंह लड्डी ने ली है। हरजीत सिंह लड्डी भारत की एनआईए का मोस्ट वांटेड आतंकवादी है और वह बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा हुआ है। लड्डी ने कपिल शर्मा के किसी पुराने बयान को लेकर इस हमले को अंजाम देने की बात कही है।