सुप्रीम कोर्ट में 18 महीने की शादी और 12 करोड़ रुपये गुजारा भत्ते वाले मामले पर काफी दिलचस्प बहस हुई. मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने महिला से कहा कि उसे दूसरों से मांगने के बजाय खुद काम करके गुजारा करना चाहिए. महिला ने मुंबई में घर और महंगी बीएमडब्लू कार की मांग की, जबकि वह IT एक्सपर्ट और MBA भी है.