देवघर : आश्रम में भक्तों की भगदड़, आठ महिलाओं समेत 12 की मौत
India
Updated: Sep 24, 2012
झारखंड के देवघर स्थित अनुकूल चंद्र आश्रम में तड़के पांच बजे भक्तों की भारी भीड़ में आश्रम के द्वार में प्रवेश को लेकर मची भगदड़ में आठ महिलाओं समेत 12 लोगों की कुचलने और दम घुटने से मौत हो गई जबकि 49 अन्य लोग घायल हो गए जिनमें से अनेक की हालत गंभीर बनी हुई है।
Read more