झारखंड के धुर्वा के जगन्नाथपुर में लापता हुए अंश और अंशिका सकुशल वापस अपने घर लौट आए हैं दोनों बच्चों को रामगढ़ जिले के स्थानीय युवकों की सजगता से खोजकर परिवार के हवाले किया गया बच्चों के घर वापस लौटने से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है. लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया.