प्रशांत किशोर बिहार के रोहतास जिले से चुनाव लड़ सकते हैं. हालांकि अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है. अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह रोहतास जिले की करगहर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. PK ने ऐलान किया था कि जनसुराज पार्टी बिहार की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी.