केंद्रीय जांच एजेंसियां टेरर मॉड्यूल के फंडिंग में हवाला और अवैध मनी चैनल के उपयोग की जांच कर रही हैं. मुख्य आरोपी उमर को अवैध वित्तीय चैनलों से लगभग बीस लाख रुपये मिले थे, कुछ हवाला डीलर्स हिरासत में हैं. लाल किले के पास हुए ब्लास्ट में इस्तेमाल i20 कार फरीदाबाद के डीलर से नकद दो लाख रुपये में खरीदी गई थी.