जगदीप धनखड़ ने राजस्थान के एक छोटे किसान परिवार से उपराष्ट्रपति पद तक का लंबा और बहुमुखी राजनीतिक सफर तय किया. उन्होंने शिक्षा की शुरुआत गांव के सरकारी स्कूल से की और बाद में राजस्थान विश्वविद्यालय से विज्ञान तथा कानून की डिग्री प्राप्त की. धनखड़ ने वकालत में महारत हासिल कर राजस्थान हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में कार्य किया.