भारतीय नौसेना में दूसरा पनडुब्बी रोधी पोत अंद्रोत विशाखापट्टनम में नौसैनिक डॉकयार्ड में कमीशन किया गया है अंद्रोत पोत का नाम लक्षद्वीप के अंद्रोत द्वीप से लिया गया है और यह नौसेना की परंपरा का सम्मान है यह पोत स्वदेशी तकनीक से बना है, इसकी लंबाई 77.6 मीटर और गति लगभग 46 किलोमीटर प्रति घंटा है