दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 6271 को तकनीकी खराबी के कारण मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। एयरबस A320neo विमान में इंजन फेल होने के बाद सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करते हुए विमान को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट पर उतारा गया। इमरजेंसी लैंडिंग रात 9 बजकर 52 मिनट पर हुई, और उड़ान में सवार यात्रियों की संख्या अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।