रक्षा मंत्रालय ने सेना के टैंकों के लिए बीईएमएल को ट्रॉल असेंबली सप्लाई का 590 करोड़ रुपए का ऑर्डर दिया है ट्रॉल असेंबली सिस्टम टैंकों के सामने लगाया जाता है और यह बारूदी सुरंगों को हटाकर सुरक्षित रास्ता बनाता है यह एडवांस्ड माइन ट्रॉल सिस्टम भारत में डीआरडीओ और पुणे की रिसर्च यूनिट के सहयोग से विकसित किया गया है