भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार आईसीसी विश्व कप ट्रॉफी जीती. यह तीसरी बार था जब भारतीय महिला टीम विश्व कप फाइनल में पहुंची और इस बार उन्होंने खिताब अपने नाम किया. प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ समेत देश के शीर्ष नेताओं ने टीम की ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी.