इस्लामाबाद में हुए आत्मघाती हमले में 69 लोग मरे और 170 से अधिक गंभीर रूप से घायल हुए थे. पाकिस्तान ने हमले के लिए भारत और अफगानिस्तान पर आरोप लगाए, जिसे भारत ने पूरी तरह खारिज किया. अफगानिस्तान ने भी पाक के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि पाकिस्तान हर बार बिना सबूत आरोप लगाता है.