वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को भारत का नए नेवी चीफ नियुक्त किया गया है और वे 31 मई को कार्यभार संभालेंगे. स्वामीनाथन वर्तमान में पश्चिमी नौसेना कमांडर हैं और उनका कार्यकाल 31 दिसंबर, 2028 तक रहेगा. उन्होंने भारतीय नौसेना में 1 जुलाई, 1987 को शामिल होकर संचार व इलेक्ट्रॉनिक युद्ध में विशेषज्ञता हासिल की है.