भारत ने तवी नदी में बाढ़ की अत्यधिक आशंका को लेकर पाकिस्तान को मानवीय आधार पर नए अलर्ट जारी किए हैं. उत्तरी राज्यों में लगातार बारिश के कारण प्रमुख बांधों से अतिरिक्त पानी छोड़ना आवश्यक हो गया है. तवी नदी हिमालय से निकलती है और जम्मू संभाग से होकर पाकिस्तान में चिनाब नदी में मिलती है.