भारत सरकार ने खरीफ सीजन के लिए पर्याप्त उर्वरक स्टॉक सुनिश्चित करने हेतु हर जरूरी तैयारी पूरी कर ली है पश्चिम एशिया की राजनीतिक अस्थिरता के बावजूद भारत में उर्वरक सप्लाई चेन को सुचारू बनाए रखने के प्रयास जारी हैं इस बार देश में यूरिया, डीएपी और एनपीके उर्वरक का स्टॉक पिछले वर्ष की तुलना में 36.5 प्रतिशत बढ़ा है