मध्य प्रदेश के भिंड जिले में जिला मजिस्ट्रेट संजीव श्रीवास्तव ने बीएससी की परीक्षा के दौरान एक छात्र को कई बार थप्पड़ मारे घटना दीनदयाल डंगरौलिया महाविद्यालय में हुई, जहां अधिकारी छात्र को कुर्सी से घसीटते हुए ले गए और स्टाफ रूम में भी थप्पड़ मारे छात्र रोहित राठौर ने बताया कि पिटाई से उसके कान पर असर हुआ और आईएएस अधिकारी होने के कारण वह कुछ नहीं कह सका