ममता की सबसे बड़ी ताकत यह रही है कि वे राजनीतिक हार या दबाव को भी मोरल विक्ट्री में बदल देती हैं. चुनाव हो या धरना-प्रदर्शन. ममता ने हर बार 'मैं नहीं झुकूंगी' वाला संदेश दिया. पीछे नहीं हटना, आखिरी तक डटे रहना और टकराव को ही ताकत में बदल देने की कला की माहिर हैं ममता बनर्जी.