बंगाल चुनाव में BJP ने शानदार जीत हासिल की है. इसे लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रतिक्रिया दी है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस जीत को भय, तुष्टिकरण और घुसपैठियों के संरक्षकों को जनता का जवाब बताया है. शाह ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है, जो हिंसा सहने के बावजूद डिगे नहीं.