उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से अपने कार्यकाल के बीच अचानक इस्तीफा दिया है. मानसून सत्र के पहले दिन धनखड़ बतौर राज्यसभा सभापति सामान्य रूप से कामकाज करते दिखे थे. एक तरफ उन्होंने सांसदों को अच्छे आचरण की नसीहत दी तो कुछ मौकों पर नाराजगी भी जताई थी.