सेना और सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन महादेव के तहत पहलगाम हमले में शामिल तीन आतंकियों को मार गिराया. आतंकियों की पहचान लश्कर-ए-तैयबा के सुलेमान उर्फ हासिम मूसा, अबू हमजा और यासिर के रूप में हुई. भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने फिजिकल और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए आतंकियों को ट्रैक किया था.