पश्चिम बंगाल के बर्धमान में एक सड़क हादसे में दस लोगों की मौत हो गई, 35 लोग घायल हुए हैं. यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई और बस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. घायलों को बर्धमान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.