ग्वालियर में एक तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों के समूह को रौंद दिया जिससे चार कांवड़ियों की मौत हुई. हादसा ग्वालियर-शिवपुरी लिंक रोड पर शीतला माता मंदिर चौराहे के पास हुआ जहां कार गड्ढे में जा गिरी. दुर्घटना में कई अन्य कांवड़िये भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.