महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ भाषायी नफरत फैलाने और हिंसा भड़काने के आरोपों पर जनहित याचिका दायर की गई है. याचिकाकर्ता ने अधिकारियों को शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर हाईकोर्ट का रुख किया है. याचिका में राज ठाकरे के कथित बयान को संविधान विरोधी और हिंसा को प्रोत्साहित करने वाला बताया गया है.