हिमाचल में बादल फटने और फ्लैश फ्लड से शिमला, कुल्लू, लाहौल स्पीति में कई जगहों पर बाढ़ आ गई. गानवी और श्रीखंड बागीपुल इलाके में कई घरों और एक पुलिस चौकी के बह जाने की सूचना है. शिमला जिले में भारी बारिश के बाद एक बस स्टैंड और आसपास की दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं.