दिल्ली-NCR समेत उत्तर-पश्चिम भारत में 3 और 4 अप्रैल को तेज आंधी और बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. उत्तर-पश्चिम भारत में 3 से 8 अप्रैल तक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम खराब और तेज हवाओं का अनुमान है. 3 और 4 अप्रैल को J-K, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में ओलावृष्टि का भी अनुमान है.