बंगाल में आयुष्मान भारत योजना लागू करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के बीच एमओयू जल्द साइन होने की संभावना है एमओयू के बाद लगभग एक करोड़ पैंतालीस लाख परिवारों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलने लगेगा. जेपी नड्डा ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे की समीक्षा करते हुए विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की.