हरियाणा के कलानौर की खैरड़ी में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित करने का मामला गरमा गया. आम आदमी पार्टी ने दो सप्ताह बाद भी अपराधियों को गिरफ्तार न किए जाने पर भाजपा सरकार की आलोचना की है. आम आदमी पार्टी के अनुराग ढांडा ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है.