उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान एक कार ने जल लेकर जा रहे कांवड़ियों को हल्की साइड लगाई, जिससे विवाद शुरू हुआ. कांवड़ियों ने गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और चालक मुकेश पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला किया, जिससे वह घायल हो गया. घायल चालक को पुलिस ने भीड़ से बचाकर रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू की गई.