उत्तराखंड के बनभूलपुरा में हुई हिंसा मामले में दो मुख्य आरोपियों की डिफॉल्ट बेल सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दी है कोर्ट ने नैनीताल हाईकोर्ट के फैसले को पलटते हुए आरोपियों को 2 सप्ताह में सरेंडर करने का आदेश दिया राज्य सरकार ने इस फैसले को कानून व्यवस्था बनाए रखने और त्वरित जांच के लिए बड़ी जीत बताया है