गुरुग्राम के सेक्टर-71 में हरियाणवी गायक राहुल फाजिलपुरिया पर हमलावरों ने गोलीबारी की, जिसमें वह बाल-बाल बच गए थे. पुलिस ने इस मामले में आरोपियों की पहचान कर ली है. हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं है. पुलिस को जांच के दौरान काफी लंबे वक्त के बाद एक बुलेट मार्क मिला है और इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है.