जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल के पास फॉरवर्ड पोस्ट पर ट्रेनिंग के दौरान ग्रेनेड फट गया. विस्फोट में सेना के दो जवान गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें तुरंत 425 फील्ड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. घायल जवानों की पहचान बिहार बटालियन के लांस नायक रविंदर भेरा और अग्निवीर शक्ति प्रसाद के रूप में हुई.