गूगल के वाइस प्रेसिडेंट थोटा चंद्रशेखर ने टीटीडी को 1 करोड़ रुपये का दान दिया. थोटा चंद्रशेखर ने तिरुमला में टीटीडी के अध्यक्ष बीआर नायडू को चेक सौंपा. तिरुपति तिरुमला मंदिर की गिनती भारत के सबसे अमीर मंदिरों में होती है. टीटीडी 12 मंदिरों की देखरेख करता है. इसके 14,000 से अधिक कर्मचारी हैं.