गौतम अदाणी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से अमरावती में उनके कैंप कार्यालय में मुलाकात की. दोनों नेताओं ने आंध्र प्रदेश में अदाणी ग्रुप की वर्तमान विकास परियोजनाओं और भविष्य के निवेश पर चर्चा की. इस बैठक में आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश और अदाणी पोर्ट्स एंड SEZ के प्रबंध निदेशक करण अदाणी भी थे.