लगभग 62 एकड़ में फैला गांधी मैदान अपनी ऐतिहासिक संरचनाओं और गांधीजी की प्रतिमा के कारण आज भी प्रासंगिक है. गांधी मैदान ने महात्मा गांधी, राजेंद्र प्रसाद, सुभाष चंद्र बोस और जेपी जैसे नेताओं को मंच प्रदान किया यह मैदान बिहार की राजनीति का प्रमुख रंगमंच रहा है जहां कई सरकारें बनीं, टूटें और महत्वपूर्ण आंदोलन हुए.