भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर विदेशों से खूब बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं. रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने बधाई देते हुए भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई. फ्रांस, इजरायल, अमेरिका समेत कई देशों ने शुभकामनाएं देते हुए द्विपक्षीय संबंधों को रेखांकित किया.