रविवार की सुबह कुल्लू और कांगड़ा में मूसलाधार बारिश के साथ लाहौल घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है. रोहतांग दर्रा, बारालाचा सहित पूरी लाहौल घाटी बर्फ से ढक गई, जिससे तापमान में भारी गिरावट आई है. बर्फबारी के कारण रोहतांग मार्ग यातायात के लिए बंद कर दिया गया और लोगों को गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई.