कांग्रेस के पूर्व असम प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा ने अमित शाह से असम में राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की. बैठक में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, भाजपा के चुनाव प्रभारी बी.जे. पांडा और विधायक मानब डेका भी मौजूद थे. मानब डेका ने भूपेन बोरा को भाजपा के करीब लाने में निर्णायक भूमिका निभाई है और यह बैठक बंद कमरे में हुई.