अगले साल नागपुर में विकसित होने वाले रोबो सैनिक -40 डिग्री की ठंड में भी सीमा पर गश्त करने में सक्षम होंगे. सोलर ग्रुप द्वारा सोलर रोबोटिक्स और यूएवी विनिर्माण परियोजना का भूमिपूजन CM और केंद्रीय मंत्री ने किया. एंटी-ड्रोन भार्गवास्त्र सिस्टम चार-पांच महीनों में तैयार हो जाएगा. इससे 60 मिसाइलें एक साथ दागी जा सकेंगी.