बरेली में दिशा पटानी के घर फायरिंग के दोनों आरोपी गाजियाबाद में मुठभेड़ के दौरान घायल हो गए थे. गंभीर रूप से घायल बदमाशों को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी. मुठभेड़ यूपी एसटीएफ नोएडा यूनिट और दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने की थी.